फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बहू की हत्या में ससुर की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में दहेज हत्या के मामले में जिला जज की अदालत ने अभियुक्त ससुर की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मौहार गांव निवासी सुनैना का 29 जून को घर में फंदे से लटका शव मिला था। महिला के भाई उमेश ने पति, सास, दो देवर और ससुर चंद्रकिशोर के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में चंद्रकिशोर की ओर से जिला जज की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पर्याप्त आधार न मिलने पर जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें