फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुर, दामाद ने नौकरी का झांसा देकर रिश्तेदार से 2.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से रिश्तेदारों ने ढाई लाख की धोखाधड़ी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पहले सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। बहन के ससुर रामप्रसाद व उनके दामाद संदीप कुमार निवासी एम ब्लॉक काकादेव सीटी मॉडल स्कूल कानपुर का अक्सर आना जाना रहा है। उसकी नौकरी लगवाने का लालच देते थे। उसे बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये की मांग की। काम न होने पर रुपये लौटाने की बात कही थी। नौकरी लगवाने के लिए रामप्रसाद व संदीप ने चार साल पहले एडवांस दो लाख 50 हजार रुपये दिए थे। काफी दिनों बाद नौकरी न लगने पर दोनों से रुपये मांगे। उन लोगों ने रुपये देने से मना कर दिया और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें