फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाबालिग बेटे की स्टंटबाजी में पिता गिरफ्तार, ट्रैक्टर सीज

विज्ञापन
फोटो-18-स्टंट के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। नाबालिग बेटे द्वारा ट्रैक्टर से स्टंट किए जाने का खामियाजा पिता को भुगतना पड़ा। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन स्वामी को गिरफ्तार किया। साथ ही ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में नाबालिग का ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर का पंजीकरण उसके पिता के नाम पर है और उन्होंने जानबूझकर बेटे को वाहन चलाने के लिए दिया था।
वायरल वीडियो में नाबालिग को गांव और खेत में लापरवाही से खतरनाक स्टंट करते देखा गया। इससे राहगीरों की जान को खतरा पैदा हो सकता था। वाहन स्वामी अजय कुमार के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन स्वामी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया है। ट्रैक्टर को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

फोटो-18-स्टंट के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें