फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने महिला से गाली गलौज का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थाना दिवस की शिकायत का निस्तारण करने पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की टीम के सामने महिला से गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मामले में कानूनगो पर महिला का हाथ पकड़ कर खींचने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। मामले में एसपी से शिकायत की गई है। प्रकरण की जांच शुरू की गई है।
गोकन गांव निवासी हीरालाल ने जमीन विवाद की शिकायत 11 दिसंबर को की थी। कानूनगो अशोक कुमार पांडेय, लेखपाल राजकुमार गुप्ता और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम कब्जा हटवाने गई थी।
विज्ञापन

जहां गांव के विकेश की बहन अनीता ने विरोध किया। उसने कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इसी बात पर कानूनगो भड़क गए और महिला का हाथ पकड़ कर वीडियो में खींचते दिखे।
विज्ञापन

उनकी जुबां भी नहीं थमी। वह गाली गलौज करने लगे। मामले में विकेश की ओर से एसपी और थाने में शिकायती पत्र दिया गया है। आरोप लगाया कि उसकी जबरन फसल उजाड़ दी गई। जमीन से चकरोड निकाल रहे हैं। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें