फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम, बुखार की दवा से हो रहा आंखों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के एक मात्र आंखों के अस्पताल मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय में दो महीने से एक अदद आई ड्राप्स की व्यवस्था नहीं है। डॉक्टर सर्दी, जुकाम की दवाओं से आंख रोगियों के साथ धोखा कर रहे हैं। यह स्थिति दो महीने से बनी है और फिलहाल आई ड्राप्स की व्यवस्था होने की भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही।
विज्ञापन

मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय में आंख से संबंधित दवा के नाम पर रतौंधी की गोली (एडी कैप्सूल) उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य जो भी दवाएं हैं, सभी सर्दी, जुकाम, बुखार से संबंधित हैं
।अस्पताल में करीब दो साल से बराबर आई ड्राप्स का संकट बना है। दो साल में 11 बार लिखा पढ़ी करने के बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह में 170 पीस आई ड्राप्स अस्पताल को मिले थे, जो मात्र दस दिन में खत्म हो गए थे। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 100 रोगी आते हैं।
विज्ञापन

खास बात तो यह कि स्वास्थ्य विभाग नेत्र अस्पताल को सर्दी, जुकाम, बुखार की दवाओं की आपूर्ति दे रहा है। वर्तमान समय में एडी कैप्सूल के अलावा अन्य कोई दवा आंख से संबंधित नहीं है।
नेत्र चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विश्वेष त्रिपाठी का कहना है कि अस्पताल की प्रतिदिन की ओपीडी 100 के आसपास है। आंख रोगी आई ड्राप्स की जरूरत है, लेकिन अस्पताल को दो साल में सिर्फ 170 पीस आई ड्राप्स मिले हैं। ऐसे में रोगियों का सही इलाज नहीं हो पा रहा।
अस्पताल में उपलब्ध दवा
डाक्सी-1000
मल्टी विटामिन-1200
पैरासिटामॉल-800
एसिक्लो फिनैक-1800
रतौंधी का गोली (एडी)-5000
शासन स्तर पर प्रत्येक अस्पताल की आईडी बनती है। इस आईडी में अस्पताल का दवा बजट जारी होता है। मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय की अभी तक आईडी नहीं बनी। इसीलिए यह समस्या पैदा हो रही है। आईडी बनाने के लिए शासन को बारबर लिखा पढ़ी की जा रही है। - डॉ. राजेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें