छिवलहा। गोसाइन की सरांय मोड़ पर स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता रविवार सुबह चला। दुकानदार ने थाने में सूचना दी है।
हथगाम थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मेवालाल ने गोसाइन की सरांय मोड़ पर किराना की दुकान खोल रखी है। शनिवार रात चोर उनकी दुकान पर पहुंचे।
ताला तोड़कर दुकान से रखी नकदी व सामान लेकर भाग निकले। सुबह जब मेवालाल को दुकान के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें घटना की सूचना दी।
वह दुकान पर पहुंचे, तो ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोर 25 हजार रुपये कीमत का सामान और पांच हजार रुपये नकद ले गए हैं।