सिविल लाइन के एक लान में रक्तदान करते कबीर पंथी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कबीर पंथी संतराम पाल जी महाराज के बोध दिवस पर रविवार को उनके 28 अनुयायियों ने रक्तदान कर समाज को नशा व दहेज मुक्त बनाने का संदेश दिया।
बोध दिवस पर सत्संग के जरिये गीता व चारों वेद पर रोशनी डाली गई। यहां परमात्मा की प्राप्ति किस तरह से की जा सकती है, इस बारे में अनुयायियों को बताया गया।
शहर के सिविल लाइंस स्थित एक लॉन में कबीर परमेश्वर भक्ति ट्रस्ट की तरफ से यह आयोजन किया गया था। जिला संयोजक हरिश्चंद्र मौर्या की टीम ने बोध दिवस पर रक्तदान किया।
यहां एक के बाद एक लोग रक्तदान के पुनीत कार्य में भागीदार को आगे आते रहे। छह महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
अनुयायियों ने सत्संग में हिस्सा लेकर मानवता के लिए काम करने का संकल्प लिया। खासकर समाज को दहेज और नशा मुक्त बनाने पर जोर दिया।
सत्संग में गीता सहित चारों वेद पर रोशनी डाली गई। रक्तदान कराने वाली टीम में ब्लड बैंक प्रभारी अशोक शुक्ला, फार्मासिस्ट नंद किशोर, लैब टेक्नीशियन बृज किशोर, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, डॉ. रुचि गुप्ता, लैब टेक्नीशियन सुजीत त्रिपाठी, लैब सहायक अजय कुमार मौजूद रहे।