फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सयुस ने हाजी रजा के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लेने की उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। समाजवादी युवजन सभा ने कलक्ट्रेट में चेयरमैन पुत्र सभासद हाजी रजा के पक्ष में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित डीएम को ज्ञापन देकर चेयरमैन पुत्र पर दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग उठाई। उधर, सभासद के बेटे के पक्ष में शहर के विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सयुस के ज्ञापन में कहा गया है कि चेयरमैन पुत्र सभासद हाजी रजा सपाई हैं। इसीलिए सत्तापक्ष के दबाव में उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। बिना साक्ष्य के मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
यह सरासर अन्याय है। मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए सभासद और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इस मौके पर सयुस के जिलाध्यक्ष राजू कुर्मी, सुनील उमाराव, धर्मेंद्र यादव, शिव विक्रम सिंह, जगनायक सचान, जगदीश मौर्य, धीरेंद्र मौर्य, रौनक राज पासी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर के विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर चेेयरमैन पुत्र हाजी रजा को निर्दोष बताया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सभासद के खिलाफ दर्ज मुकदमे विद्वेष की भावना से दर्ज किए गए हैं।
मुकदमे वापस लिए जाएं। इस मौके पर कुसुम लाल, राजवती, सुमन, सरोज देवी, गीता, सुनीता, सुचेता, पुष्पा, विमला, साधना, रेशमा बानो, अंजू आदि मौजूद थीं।

कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते तुरावली पुरवा के लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें