फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने खाद के गड्ढों से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
दुर्गापुर गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम के साथ जीसीबी मशीन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। प्रधान की शिकायत पर राजस्व टीम ने बुधवार को दुर्गापुर गांव में खाद के गड्ढों से अतिक्रमण हटवाया। गांव के कोटेदार ने खाद के गड्ढे की जमीन पर कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

देवमई ब्लाक के घनश्यामपुर ग्राम पंचायत के दुर्गापुर गांव में कोटेदार ने खाद के गड्ढे पर कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान पूजा गौतम ने समाधान दिवस में की थी।
प्रधान ने कहा था कि खाद के गड्ढे में अतिक्रमण होने के कारण गांव के लोग सीसी रोड व खड़ंजा किनारे पड़ी जगह में गोबर, कूड़ा डालते हैं। इससे गंदगी फैलती है।
विज्ञापन

राजस्व टीम में लेखपाल सुनील व बृजेंद्र पहुंचे। पैमाइश कराकर खाद के गड्ढों से अतिक्रमण हटवाया। प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार ने बताया कि प्रमुख रोड किनारे लोग गोबर, कूड़ा का डंप लगा दिए हैं। अतिक्रमण हटाने के बाज खाद के गड्ढों में सभी को गोबर व कूड़ा डालने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें