फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे की बिजली कटौती से डेढ़ हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
पटेल नगर में विद्युत तार बदलते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर व सिविल लाइन में शुक्रवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे जलापूर्ति भी नहीं हो सकी और लोग पानी के लिए दिनभर परेशान रहे। शाम पांच बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई, तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पत्थरकटा से पटेल नगर चौराहे तक डिवाइडर मार्ग बन रहा है। इसके लिए नगर पालिका ने बिजली के खंभे पहले ही शिफ्ट करा दिए थे। शुक्रवार को बंच कंडक्टर तार लगाने का काम शुरू हुआ।
सुबह नौ बजे से अचानक बिजली काट दी गई। इससे पटेल नगर, सिविल लाइन मोहल्ले की बिजली बंद रही। बिना सूचना बिजली कटौती होने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दिनभर की कटौती से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब लोगों को राहत मिली। उपखंड अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बंच कंडक्टर तार लगाने के लिए बिजली सप्लाई बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें