फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोपड़ी में आग लगने में गृहस्थी और नगदी जलकर राख

विज्ञापन
जहानाबाद में आग लगने से जली गृहस्थी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। अलाव से उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये की नकदी और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

सानीगड़वा निवासी कैलाश यादव पत्नी सरला और बेटे के परिवार के साथ कई साल से पूरनपुर रामलीला मैदान के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। घर के पास ही उनके खेत हैं। बुधवार रात 10 बजे धुआं और आग की तपिश से कैलाश की नींद खुली।
झोपड़ी में आग लगी देखकर उन्होंने पत्नी, बहू, बेटों और गाय को किसी तरह से बाहर निकाला। कैलाश ने बताया कि 18 हजार रुपये नकद, 10 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल लाही, दो क्विंटल चावल, 50 किलो दाल, चारपाई, तखत, रजाई, गद्दा, सोलर पैनल, इनवर्टर, दो बैटरा, साइकिल, कपड़े और अन्य सामान आग से जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

लेखपाल बृजेंद्र यादव ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आरिफ सेठ ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लेखपाल ने बताया कि आग अलाव की चिंगारी से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें