फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव में रंजिश के चलते फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह फायरिंग की गई। घटना चार नवंबर को पीटकर मौत के घाट उतारे गए अतुल मिश्रा के घर पर की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी उदित नारायण मिश्रा का पुत्र अतुल मिश्रा (26) चार नवंबर की शाम दीपक जलाने पुराने घर में जा रहा था। रास्ते में गांव के राकेश मिश्रा और उसके पुत्रों आशीष, बाबू, बल्ली व भाई राजू ने उसे पीटकर घायल कर दिया था।
अतुल की पांच नवंबर की रात कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई थी। परिजन दूसरे दिन शव लेकर गांव आए थे। इसके बाद गाजीपुर चौराहे पर सात नवंबर को शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

दिवंगत अतुल के पिता उदित नारायण शुक्रवार सुबह छत पर कृषि संबंधी कार्य कर रहे थे। हत्यारोपी राकेश पक्ष से कमलेश तिवारी खेत से धान लेकर जा रहे थे। उदित नारायण और कमलेश के बीच वाद विवाद हो गया।
दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। उदित नारायण का आरोप है कि इस दौरान कमलेश तिवारी, आशीष तिवारी, जियालाल निवासी सतन्याह थाना बबेरू जिला बांदा और मोहित निवासी सरकंडी थाना असोथर गाली गलौज करते हुए राकेश मिश्रा की छत पर चढ़ आए।
इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आरोपियों ने तमंचे से चार राउंड फायर किए। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। छापामारी कर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें