फतेहपुर। बिचौलियों से सांठगांठ करके क्रय केंद्र में धान खरीदने का एक और मामला जांच में सामने आया है। इस पर विपणन निरीक्षक की तहरीर पर जाफरगंज थाने में केंद्र प्रभारी समेत पांच पर एफआईआर दर्ज की गई है।
खजुहा ब्लाक के नयापुरवा गांव में नैफेड का धान खरीद केंद्र बनाया गया था। डीएम के निर्देश पर नैफेड संस्था के क्रय केंद्र में धान बेचने वाले किसानों की जांच कराई जा रही है।
नयापुरवा क्रय केंद्र में चार लोगों से धान तो खरीद लिया गया, लेकिन जब उनके नाम की खतौनी तलाश की गई, तो खेत ही नहीं मिले। विपणन निरीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि धान खरीद करते समय केंद्र प्रभारी को भी खतौनी का सत्यापन करना चाहिए था। इसलिए केंद्र प्रभारी समेत पांच पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।