फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने फिर उठाई वन रैंक वन पेंशन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति ने वन रैंक वन पेंशन की मांग उठाई है। रविवार को कस्बे में साढ़ मार्ग स्थित सुनील यादव के आवास में हुई बैठक में केंद्र सरकार से रिवीजन समझौते के तहत यह मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिक कमल दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया था। उस समय दिल्ली की पूर्व सैनिक संघर्ष समिति एवं केंद्र सरकार के बीच पांच साल में पेंशन रिवीजन के मुद्दे का समझौता हुआ था, लेकिन पांच साल होने के बाद अभी तक इसे लागू नहीं किया गया।
पूर्व सैनिक शिव गोपाल तिवारी ने कहा कि हवाई जहाज में पड़ने वाला सुपर पेट्रोल सस्ता है, जबकि आम जनता वाहनों में पड़ने वाला पेट्रोल मंहगा है। इससे देश की आम जनता को महंगाई में अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरकार के इस दोहरे मापदंड पर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामकेश यादव ने की। बैठक में महेंद्र पांडेय, अनवर सिंह यादव, राम कुमार यादव, अर्जुन सिंह, बलराम सिंह, रज्जन सिंह, जीतेंद्र, इंदल कुशवाहा, अशोक कुमार, सगरजीत सचान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें