फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड में दुर्गेश, दूसरे राउंड में अखिलेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
पुरस्कार दिखाते प्रतिभागी, साथ में बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
शाह। बांदा टांडा मार्ग स्थित मंडी समिति मैदान में रविवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ शील्ड प्रदान ती। यहां दौड़ में दुर्गेश और अखिलेश ने बाजी मारी।
रविवार को हुई दौड़ में बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर, रायबरेली समेत पांच जिले के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
आयोजक की तरफ से जीतने वाले प्रतिभागियों को 5100 रुपये, 2100 व 1100 रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। दौड़ में 200 युवा शामिल हुए।
पहले राउंड की दौड़ में दुर्गेश निवासी कौशांबी ने प्रथम, बबलू पुत्र छेद्दू निवासी नौबस्ता (खागा) ने द्वितीय व मृगेंद्र तिवारी पुत्र अभिलाष निवासी (लालपुर ) बहुआ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दूसरे राउंड की दौड़ में अखिलेश यादव पुत्र नरेश सिंह निवासी खागा ने प्रथम, राहुल पाल पुत्र प्रेमपाल निवासी रग्घूपूर फतेहपुर ने द्वितीय व रोहित पुत्र राममिलन निवासी महमदपुर (शाह) ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय को 2100, और तृतीय विजेता को 1100 रुपये नगद और शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अशोक तपस्वी, ज्ञानेंद्र सचान, दिनेश खलीफा, लवकुश, श्याम कुमार, रामानुज, देववंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें