फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा-यमुना में डुबकी, खिचड़ी बांटी

विज्ञापन
अल्लीपुर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते प्रधान नेत्रपाल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा और यमुना घाटों पर पहुंच कर डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और खिचड़ी दान की। इस मौके पर कहीं पर कंबल वितरण हुआ तो कहीं पर समरसता भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

खागा तहसील के नौबस्ता गंगा घाट पर लोगों ने पहुंचकर शनिवार को स्नान किया। इसके बाद घाट किनारे संतों को खिचड़ी व अंग वस्त्र दान किए। नौबस्ता घाट पर सामाजिक समरसता का कार्यक्रम हुआ।
इसमें विहिप प्रांत उपाध्यक्ष अंबिका गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ.अजय गुप्ता, मंत्री शिव स्वरूप विश्वकर्मा, ममता गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, संदीप तिवारी, अवशेष मिश्रा आदि रहे। धाता प्रतिनिधि के अनुसार लोगों ने यमुना स्नान करने के साथ ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा की।
विज्ञापन

दामपुर गांव में मकर संक्रांति के मौके पर मेले का आयोजन किया गया। इस मौके कस्बे के सुनील गारमेंट्स के पास व्यापार मंडल व सर्व समाज कल्याण की ओर से खिचड़ी का वितरण किया गया।
विश्व हिंदू परिषद की ओर से धाता रावण मैदान में बाजार आने-जाने वाले राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गई। इस मौके पर चंदन सिंह, जुगल केसरवानी, सुनील सेन, धीरज अग्रहरि, गुड्डू मिर्जा, अजय अरुण, भानू प्रताप केसरवानी, अवनीश केसरवानी, सुनील गर्ग, श्रवण श्रीवास्तव, अभय राज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम प्रधान अल्लीपुर नेत्रपाल उर्फ बबलू सिंह ने कंबल वितरित किया। इस मौके पर चंद्रकली, राजकन्या, केवली, रामरानी, सूरजकली, राजरानी, बृजरानी, सुदामा, गुड़िया, कुंजी, फूलमती, देवकी, सुमन आदि को कम्बल मिला। वितरण में अमर बहादुर, मनोज कुमार, संजय चंदेल, रजवंत सिंह, कल्लू सिंह, कुंज बिहारी मौजूद रहे।

खागा के नौबस्ता धाट में स्नान करते श्रद्घालु। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें