फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेत्री समेत पांच पर बलवे का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के घनश्याम डेरा गांव में हुए विवाद के मामले में भाजपा नेत्री और उनकी समर्थक महिलाओं समेत पांच पर बलवा, मारपीट और धमकी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं से छेड़खानी के आरोपियों को जमानत मिल गई। एसपी से किशोरी के अपहरण का प्रयास करने की शिकायत की गई है। एसपी ने प्रार्थना पत्र पर जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव की नीलम ज्योती, मंजू देवी, राधा उर्फ आशा, जवाहर लाल सोनी, सुनीता देवी रविवार को घनश्याम डेरा में भाजपा का प्रचार करने पहुंची थी।
विज्ञापन

जहां एक किशोरी को उसके घर से लेकर जाने का प्रयास किया गया था। ग्रामीण महिलाओं ने विरोध किया था। इस दौरान वीडियो बना रहे पंकज और श्याम लाल से महिलाओं का विवाद हुआ था।
मोबाइल छीनाझपटी पर भाजपा समर्थकों के साथ मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने पंकज और श्यामलाल के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में कोर्ट ने सात साल कम की सजा होने की धाराओं के चलते आरोपियों को जमानत दे दी। इधर, पुलिस ने पंकज की तहरीर पर नीलम समेत पांचों पर बलवा, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं एसपी राजेश सिंह से कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता पटेल और घनश्याम डेरा की महिलाओं ने किशोरी के अपहरण के प्रयास की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें