आदित्य उर्फ अमन पटेल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। बांदा टांडा हाईवे पर शनिवार रात बाइक सवार ताऊ-भतीजे को टेंपों ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई। जबकि ताऊ की हालत गंभीर है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी आदित्य पटेल उर्फ अमन पटेल (22) अपने ताऊ श्रीराम पटेल (55) को बाइक से लेकर फतेहपुर एक निमंत्रण में जा रहा था।
खटौली गांव के पास बहुआ की ओर जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्रीराम पटेल और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। वहीं श्रीराम पटेल की हालत गंभीर है। मृतक दिल्ली में पिता रामनरेश पटेल के साथ रहकर सिलाई का काम करता था।
कुछ माह पहले गांव सुजानपुर लौटा था। मृतक की मां शिव कुमारी की आठ साल पहले मौत हो चुकी थी। मृतक का एक छोटा भाई अतुल पटेल उर्फ छोटू है।
चालक टेंपो छोड़कर मौके भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है, रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मर्च्यूरी हाउस में मगगीन बैठे आदित्य उर्फ अमन पटेल के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR