खागा। घरवालों से किसी बात पर नाराज होकर एक वृद्धा ने बुधवार की शाम जान देने का प्रयास किया। वह मालगाड़ी के सामने अप लाइन पर लेट गई।
ट्रेन की रफ्तार कम थी, ऐसे में चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने महिला को ट्रैक से हटाया और परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
बुधवार शाम को प्रयागराज की ओर से एक मालगाड़ी शाम करीब पांच बजे कानपुर जा रही थी। गाड़ी खागा रेलवे स्टेशन कीअप लाइन पर धीमी रफ्तार से निकल रही थी।
इस दौरान एक 65 साल की वृद्धा ट्रैक पर आकर लेट गई। यह देख मालगाड़ी के चालक ने हार्न बजाया लेकिन वृद्धा नहीं हटी। तो चालक ने गाड़ी रोक दी और जीआरपी को सूचना दी।
स्टेशन पर मौजूद सिपाही वहां पहुंचे और वृद्धा को पटरी से हटाकर चौकी ले आए। उसने अपना नाम लक्ष्मी पत्नी मिठाई लाल निवासी चांदपुर औढ़ेरा थाना खखरेरू बताया। चौकी इंचार्ज उमेश यादव ने बताया कि महिला घरवालों से नाराज थी। परिजनों को बुलाकर वृद्धा को सौंप दिया गया है।