फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए इकट्ठा अधिकवक्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शाहजहांपुर जनपद में कोर्ट के अंदर अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। इसमें दिवंगत अधिवक्ता के आश्रित को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह और महामंत्री आशीष गौड़ की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर से एसडीएम प्रमोद झा को ज्ञापन दिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमारी शुक्ला, शाश्वत गर्ग, अजीत सिंह राठौर, अशोक सिंह, अजय अवस्थी और देवेंद्र सिंह गौतम सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार माडल बार एसोसिएशन खागा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व महामंत्री राजकुमार दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इस घटना की निंदा की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सबसे पहले दिवंगत अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक आश्रित को सरकारी नौकरी की मांग शामिल की गई।
इसके बाद अधिवक्ताओं पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व अधिवक्ताओं के मृत होने पर उनके आश्रित को नौकरी व मुआवजा दिए जाने और कचहरी में असलहा लेकर आने पर रोक की व्यवस्था की जाए।
जिससे कचहरी में भयमुक्त वातावरण लोगों को मिल सके। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, राजन अवस्थी, राहुल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रमाकांत गुप्त, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, चंद्रमोहन सिंह और पंकज कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें