फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ 14 लाख की लागत से 67 स्कूलों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षाकक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 67 परिषदीय स्कूलों में 3.14 करोड़ की लागत से अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। इससे अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए स्थान की कमी दूर होगी। चिह्नित स्कूलों की सूची सत्यापन के लिए बीईओ को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2650 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें अधिक छात्र संख्या वाले 67 स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इन स्कूलों में बच्चों को बैठाने में कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हो पा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक विद्यालय में चार लाख 70 हजार की लागत वाले अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कराने की मंजूरी दी है। स्कूलों की सूची शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी गई है। अतिरिक्त कक्षा कक्ष देवमई ब्लाक और नगर क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी 12 ब्लाकों के स्कूलों में बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाए जाने वाले स्कूलों की सूची संबंधित बीईओ को भेजी गई है। सूची देखकर उनको मौके का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में यह देखा जाना है कि संबंधित स्कूल में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए जमीन है या नहीं है।
नौ स्कूलों में लगेंगे सोलर
विद्युत कनेक्शन विहीन नौ स्कूलों में शासन ने सोलर लगाने की मंजूूरी दी है। इन स्कूलों में परिषदीय नक्शारा, अढ़ावल, मैकुवापुर सरकंडी, गोवर्धनपुर, केवई, गलाथा, डेंडासई, इमातपुर, विलंदपुर शामिल हैं।
47 स्कूलों में बनेंगे दिव्यांग शौचालय
जिले के किसी भी परिषदीय स्कूल में अभी तक अलग से दिव्यांग शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में परिषदीय स्कूलों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को शौच जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक दिव्यांग बच्चों वाले 47 परिषदीय स्कूलों में दिव्यांग शौचालयों का जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें