फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकसारा मोड़ पर हुआ एक्सीडेंट, टेम्पो चालक की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टेम्पो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। कस्बे से खाली टेंपो लेकर घर लौट रहे चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। नकसारा मोड़ के पास गलत साइड पर आ रही तेज रफ्तार वैन ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही वैन को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के पयागपुर (पैगापुर) गांव निवासी बबलू (36) टेेंपो चालक था। उसके घर में पिता इंद्रपाल, मां, पत्नी दो बेटियां राशि (4) व जान्हवी (3) व डेढ़ साल का बेटा हैं। शनिवार रात वह खागा से खाली टेंपो लेकर लौट रहा था।
रात करीब साढ़े नौ बजे नक्सारा मोड़ के पास पहुंचते ही टेंपो में गलत दिशा से आ रही एक वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक बबलू घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को खबर दी, तो वह गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और बबलू को लेकर फतेहपुर जा रहे थे, लेकिन बबलू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

रविवार की सुबह परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पिता इंद्रपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि बबलू की आर्थिक स्थिति खराब थी।
वह माता-पिता के साथ अपना परिवार किसी तरह से पाल रहा था। हादसे से उसका पूरा परिवार बिखर गया। उसके पिता बुजुर्ग हैं। घर में कमाने वाला कोई नहीं है।

बबलू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

कोतवाली के सामने खड़ी बबलू की बेटियां। संवाद- फोटो : FATEHPUR

कोतवाली के सामने बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें