चोरी की बाइकों के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी जयकरन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज चौकी प्रभारी उमाशंकर ने रमवां रोड से जयकरन पासवान निवासी हसनपुर अकोड़िया कोतवाली खागा को गिरफ्तार किया है।
उसके पास से जयरामनगर निवासी अशोक कुमार की 17 मार्च शाम लोधीगंज चौराहा से चोरी गई बाइक मिली है। उसकी निशानदेही पर 15 मार्च को कानपुर चकेेरी से चोरी की गई बाइक, बिना नंबर की लालगंज रायबरेली से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई है।
कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। वह शातिर वाहन चोर है। पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।