अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर मोड़ के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा निवासी शक्तिमान (30) बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
हादसास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। बाइक सवार का डीएल, कान की लीड मिली है। उसका मोबाइल गायब था। पिता जागेश्वर ने बताया किसी ने बेटे के फोन से ही हादसे की सूचना दी थी। उसके बाद मोबाइल फोन गायब है। बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह बहन की शादी के लिए आया था।