फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : ससुराल में युवक ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
पीतांबर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। शराब पीने से मना करने पर ससुराल में रहने वाले युवक ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी पीतांबर (28) की ससुराल असोथर थाने के बैरहणा मोहल्ला निवासी कल्लू चौहान के घर में है। आठ साल पहले कल्लू की बेटी सियादेवी के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पीतांबर ससुराल में ही रहता था।
कल्लू ने बताया कि दामाद शनिवार रात शराब पीकर घर आया था। बेटी ने शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर दामाद कमरे में चला गया। उसने दरवाजा बंद कर पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। मृतक के तीन पुत्र शिवांश (7), प्रेमचंद (4) और शिव बहादुर (आठ माह) है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने बताया घटना की सूचना मिलने पर मौके की छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें