फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : ओडीएफ प्लस बनाए जाएंगे 130 गांव, पंचायत राज विभाग ने लगाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण की शुरुआत हो चुकी है। इसमें जो गांव खुले में शौच से शत-प्रतिशत मुक्त हैं, वहां स्वच्छता के नए मापदंडों के साथ काम होगा। इसके तहत 130 राजस्व गांवों का चयन ओडीएफ (ओपन डेफिकेसन फ्री) प्लस के रूप में किया गया है।
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस के लिए जो गांव चयनित हुए हैं, उनमें जल निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ गंदे पानी से निजात दिलाई जाएगी। इसके साथ ही गांव में निकलने वाले गीले और सूखे कचरे का प्रबंधन कराया जाएगा। इन गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाकर स्वच्छ बनाया जाएगा। ताकि गांव में प्रवेश करते ही स्वच्छता का अहसास हो।
जिला पंचायतराज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को गांवों का निरीक्षण करने और स्वच्छता का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ भारत मिशन व ग्राम निधि से गांवों में होने वाले कार्यों मेें धनराशि खर्च की जाएगी। फेज-2 में शुद्ध पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। ताकि गांव के लोगों को शुद्ध जलापूर्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें