फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : बढ़ेगा सर्दी का सितम, अगले हफ्ते सात डिग्री पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पहाड़ी क्षेत्रों की सर्द हवाओं के कारण जिले का न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। अगले सप्ताह हवाएं और सर्द होने से न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

थरियांव के कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वसीम खान ने बताया पिछले पांच वर्ष में पहली बार 15 दिसंबर से इतनी सर्दी पड़ रही है। पिछले वर्षों में इस अवधि में न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इस बार न्यूनतम सात से नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26-27 डिग्री हो सकता है।
इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इसी वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। अगले चार-पांच दिन उत्तर-पश्चिम दिशा से पांच से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
कब-कितना रहेगा तापमान
दिन-- अधिकतम-- न्यूनतम
सोमवार-- 27-- 9
मंगलवार-- 27-- 9
बुधवार-- 27--- 8
गुरुवार-- 27-- 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें