फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : लखनऊ, नैनी सेंट्रल जेल बंदियों के लिए मांगी कंबल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कारागार में बंदियों को सर्दी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। समाजसेवियों से गुहार लगाने के साथ लखनऊ व नैनी जेल प्रशासन को मांग पत्र भेजा गया है। फिलहाल बंदियों को अपने-अपने घरों से कंबल मंगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार (जेल) में इस समय 1550 महिला, पुरुष और किशोर बंदी हैं। ठंड बढ़ने से बंदियों के लिए कंबलों की जरूरत पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।
इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने कंबल की मांग लखनऊ, नैनी सेंट्रल जेल को पत्र लिखाकर की है। दोनों जेलों के प्रशासन से दो हजार कंबल मांगे गए हैं। समाजसेवी संस्थाओं से भी कंबल दान की अपील की गई है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि कुछ समाजसेवी संस्था के लोगों ने जल्द कुछ कंबल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। अभी हल्की सर्दी है। बंदियों ने अपने घरवालों से कंबल मंगवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें