फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। शादी तय होने के बाद एक युवक ने युवती के घर आकर भरोसे में लिया और शारीरिक संबंध बनाने के साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया। कई बार संबन्ध बनाने के बाद अब उसने शादी से मना कर दिया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती के परिजनों ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने वीडियो वायरल भी कर दी। युवती की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धीरेंद्र से तय थी। शादी तय होने पर वह घर आने-जाने लगा। 26 जून को उसके घर वाले खेतों पर गए थे तो धीरेंद्र अचानक घर आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो बोला कि कुछ दिन में शादी हो जाएगी। आरोप है कि यह कहकर उसने शारीरिक संबंध बनाए और इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। अचानक उसने कुछ दिन पहले शादी करने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें