फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज के लिए पति ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर मायके में छोड़ दिया। पुलिस ने पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि गर्भवती होने पर पति ने पत्नी के पेट में लात मार दी और फिर जबरन गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई निवासी हुमा बानो ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर 2019 को कौशांबी जिले के मंझनपुर निवासी बदर आरिफ से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति बदर आरिफ, सास आयशा, ननद आलिया खातून, आफिया खातून, ननदोई जीशान, ममिया ससुर अब्दुल रहमान अक्सर उसके साथ मारपीट करने लगे।
इसी बीच गर्भवती होने पर पति ने पेट में लात मार दी, इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद 24 फरवरी 2021 को पति उसे कार से मायके लाए और गांव के बाहर कार से उतारकर तीन बार तलाक बोल चले गए। साथ ही बिना दहेज के घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें