फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः अगर हत्थे चढ़ जाता आरोपी तो मार डालते ग्रामीण

विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सात साल के बच्चे के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी रही। पुलिस अगर मौके पर नहीं होती तो आरोपी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो जाता। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या, कुकर्म और शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को खोजबीन के दौरान बच्चा नग्न हालत में मिला। उसके चेहरे और नाजुक अंगों से खून का रिसाव हो रहा था। उसका शव देखते ही कुकर्म के बाद हत्या करना ग्रामीणों ने मान लिया। हत्यारोपी ने शव को अपने खंडहरनुमा घर में छिपाया था। आरोपी घर गिरने के कारण बगल में बने दादा के घर में रहता है। ग्रामीणों ने कयास लगाए कि बच्चे को बहाने से अगवा करने के बाद दादा के घर में ले गया होगा।
हत्या के बाद दिन में ही शव छिपाया होगा। शव मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में मौजूद हत्यारोपी को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया, तभी ग्रामीण हत्यारोपी पर टूट पड़े। पुलिस ने किसी तरह से उसे बचाया। फौरन जीप में बैठाकर थाने भेज दिया। उत्तेजित ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे दरिंदे को मौके पर ही मौत के घाट उतार देना चाहिए।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता चिराग बुझा
मौत के घाट उतारा गया बच्चा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना से मां रो-रो कर बदहवास दिखी। परिजनों ने बताया कि शादी के कई साल बाद बेटा पैदा हुआ था। उसके लिए परिवार ने मन्नतें मांगी थीं। इकलौता बेटा होने के कारण बाबा और दादी का भी दुलारा था। घटना के बाद से पूरा परिवार का बेहाल है। बच्चे के पिता ने बताया कि हत्यारोपी से उनके परिवार की कोई दुश्मनी नहीं है। आखिर उसने बेटे के साथ ऐसा क्यों किया, यह समझ नहीं आ रहा है।
हत्यारोपी से उसकी मां और भाई भी परेशान
हत्यारोपी शिवपूजन पांडेय से उसका परिवार भी परेशान रहता है। आरोपी के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। मां और एक छोटा भाई है। तीनों दादा के घर में रहते हैं। करीब 15 दिन पहले उसने मां और भाई को पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद मां छोटे बेटे को लेकर मायके गाजीपुर थाने के शाखा गांव चली गई थी। वारदात के बाद मां और भाई गांव लौटकर आए। उन्होंने बताया कि शिवपूजन उन लोगों के साथ अक्सर मारपीट करता है। कई बार उन लोगों को घर से भगा चुका है।
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल खून और मिट्टी के नमूने लिए हैं। टीम ने आरोपी के घर की छानबीन की है। आरोपी के नाखूनों से भी नमूने लिए हैं। फोरेंसिक टीम करीब एक घंटे तक मौके पर छानबीन करती रही है। उधर, आरोपी के घर की पुलिस ने तलाशी ली तो पुलिस को उसके घर से भारी तादाद में भांग की खाली पुड़िया मिलीं। खाली पुड़िया देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि आरोपी नशेड़ी है। ग्रामीणों ने भी पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हमेशा में नशे में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें