फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: अप लाइन पर तीन घंटे खड़ी रही वंदेभारत, बिंदकी रोड रेलवे क्रासिंग के पास फटा प्रेसर पाइप

Fri, 16 Jul 2021 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

वंदेभारत एक्सप्रेस फतेहपुर स्टेशन से शाम 5.:35 बजे गुजरी और बिंदकी रेलवे क्रासिंग के पास अचानक उसके इंजन में तेज आवाज हुई। बिंदकी रोड व औंग स्टेशन के बीच ट्रेन शाम 5:58 बजे खड़ी हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस से दिल्ली जा रही वंदेेेेभारत एक्सप्रेस का फतेहपुर में बिंदकी रेलवे क्रासिंग के पास प्रेशर पाइप फट गया। ट्रेन हावड़ा-दिल्ली रूट की अप लाइन पर तीन घंटे खड़ी रही। ट्रेन के खड़े होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम को प्रेशर पाइप बदला गया और दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान संगम और ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेनें पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। वंदेभारत एक्सप्रेस फतेहपुर स्टेशन से शाम 5.:35 बजे गुजरी और बिंदकी रेलवे क्रासिंग के पास अचानक उसके इंजन में तेज आवाज हुई। बिंदकी रोड व औंग स्टेशन के बीच ट्रेन शाम 5:58 बजे खड़ी हो गई।

वंदेभारत ट्रेन खड़ी होने की सूचना पर आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह, उपनिरीक्षक हीराचंद्र, शैलेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे के मेकेनिकल विभाग को सूचना दी गई। तब प्रेशर पाइप बदला गया और औंग स्टेशन से दूसरा इंजन लाकर जोड़ा गया।
विज्ञापन


तब रात 9:15 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच प्रयागराज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस कुरुस्तीकला स्टेशन के पास खड़ी रही। वहीं, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस भी पीछे के स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शाम को सवा नौ बजे वंदेभारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें