फतेहपुर के बिंदकी में चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए टीम के साथ चांदपुर गांव पहुंचे बिजली विभाग के जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एसडीओ बिंदकी ने चांदपुर पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा करने वाले जा चुके थे। एसडीओ ने तहरीर दी है।
शनिवार को चांदपुर गांव में विद्युत विभाग के जेई दीपेश कुमार, विजिलेंस इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह टीम के साथ राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने पहुंचे थे। गांव में सतवंत सिंह, कृष्ण मुरारी, रामचंद्र आदि का बिल बकाया होने पर टीम ने दो माह पहले उनका कनेक्शन काट दिया था।