फतेहपुर के हुसैनगंज में एक बाइक पर सवार होकर बरात में जा रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी और दो युवकों को रौंदते हुए निकल गई। जबकि तीसरा साथी घायल हो गया।
हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। हादसा सैदनपुर गांव के पास हुआ। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के रामपुर पिलही गांव निवासी हरी (21), दीपक लोधी (19) और भोंदू उर्फ राकेश (20) शुक्रवार रात एक बाइक से बरात में शामिल होने के लिए निकले थे।
रात करीब 11 बजे सैदनपुर गांव के पास पंप से पेट्रोल भराकर यह लोग सड़क पर आए, तभी पीछे से आ रही पिकप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में हरी, दीपक की मौके पर मौत हो गई। जबकि राकेश घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पिकअप चालक गाड़ी सहित भाग निकला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला है।