फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विकेट से फतेहपुर टीम ने कौशांबी को दी शिकस्त

Tue, 21 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फतेहपुर और कौशांबी टीम में हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से फतेहपुर टीम विजयी रही। मैच के दौरान ही चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के हुनर को परखा। सोमवार को अंडर 16 का मैच फतेहपुर और कौशांबी की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। फतेहपुर टीम ने पांच विकेट से कौशांबी टीम को करारी शिकस्त दी। मंगलवार को अंडर 19 की टीमों के बीच क्रिकेट मैच होगा। एफडीसीए के सचिव रियासत अली ने बताया कि मौसम पूरा साथ दे रहा है। अब मैच लगातार चलते रहेंगे। बताया कि अंडर 19 का फतेहपुर और हमीरपुर-बांदा के बीच टूर्नामेंट होगा। इस मौके पर रायबरेली एसोसिएशन के सचिव फहीम, महेंद्र यादव, सोबी कासिम, आलोक शर्मा, एफडीसीए अध्यक्ष कैफ उद्दीन सैफी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें