फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के एसपी व एक एसओ सस्पेंड

Wed, 23 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
लाठी भांजता आरोपी होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक की लाइन में लगे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीएम ने खुद मामले को संज्ञान में लेकर एसपी रामकिशोर व किशनपुर एसओ संजय यादव को निलंबित कर दिया। अभी इनकी जगह नई तैनाती नहीं की गई है। लाठीचार्ज के आरोपी होमगार्ड गुलाब सिंह को सेवा से हटाकर काली सूची में डाल दिया गया है।
विज्ञापन



किशनपुर थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक  में सोमवार को लंबी लाइन लगी थी। दस-दस की संख्या में लोगों को चैनल गेट से भीतर जाने दिया जा रहा था। आरोप है कि बैंक में काम की गति धीमी होने से लाइन लंबी और दबाव बढ़ता जा रहा था। कुछ लोगाें ने चैनल से घुसने की कोशिश की तो होमगार्ड गुलाब सिंह आगबबूला हो उठा। उसने लाइन में लगे ग्रामीणों पर घूम-घूम कर लाठी बरसाई। होमगार्ड जिस लाठी से लोगों को पीट रहा था, उसका आगे का हिस्सा फट गया। इसके बाद भी उसने कुछ लोगों को पीटा।


इसका वीडियो वायरल होते ही हर तरफ निंदा होने लगी थी। सोशल साइट्स, समाचार पत्रों व चैनलों के माध्यम से मामला सीएम अखिलेश यादव तक पहुंचा। उन्होंने मंगलवार शाम एसपी और किशनपुर एसओ को निलंबित करने का निर्देश दे दिया। सीएम की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है। एसपी रामकिशोर जिले में मात्र एक महीने दो दिन ही कार्यकाल संभाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें