फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : छेड़खानी के विरोध में बहनों और भाई को पीटा.

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शोहदों ने घर के बाहर महिला व उसकी बहन से छेड़खानी की और विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा। पड़ोसियों के दौड़ने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने घर के बाहर बैठी थी। मोहल्ले का आमान, बॉबी, हम्माद, पवन निवासी बाकरगंज, अली निवासी सैय्यदबाड़ा और तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। इन लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर घर से निकली बहन और भाई को भी पीटा। बहनों के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। मोहल्ले के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले आरोपियों के खिलाफ बलवा, छेड़खानी, मारपीट, गाली गलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें