फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः बडे़-बडे़ गड्ढों में बदल गईं तिरहार की सड़कें

विज्ञापन
्वस्त रारी-चंदापुर मार्ग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। विजयीपुर ब्लॉक के गढ़ा ग्राम सभा समेत यमुना किनारे के 30 गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग अब गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बात हो रही रारी-चंदापुर मार्ग की, जहां गड्ढों का साइज कुछ ऐसा है कि पानी भरने पर ये छोटे-छोटे तालाब सरीखे नजर आते हैं। इस सड़क पर जाने का नाम आते ही क्षेत्र के लोग विकल्प तलाशना शुरू कर देते हैं, जिससे सड़क पर सफर न करना पड़े। ग्रामीण मजबूरी में यहां से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

संगोेलीपुर, मडै़यन, चंदापुर, अर्जुनपुर, गढ़ा खास, रग्घूपुर, जनानतारा, मलूकबारी, कछरा, गाजीपुर, बरार, अहमदगंज तिहार, मठेठा, रारी, सरौली समेत अन्य गांवों के लोग रारी-चंदापुर मार्ग से मजबूरी में यात्रा कर रहे हैं। मजबूर इसलिए हैं कि दूसरा कोई अच्छा रास्ता नहीं है।
चंद मिनटों में खत्म होने वाले इस मार्ग का सफर इतना कष्टदायी है कि लोगों को एक से दो घंटे बीत जाते हैं।दोपहिया व चौपहिया वाहन हिचकोले खाते हुए यहां से निकलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मौरंग खनन और मत्स्य आखेट के रूप में तिरहार क्षेत्र से करोड़ों का राजस्व सरकार प्राप्त करती है पर यहां विकास के नाम पर सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं।
विज्ञापन

दिसंबर से मौरंग की खदानें फिर से शुरू होंगी और वाहनों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि सड़कों की मरम्मत करा दी जाए। पीडब्ल्यूडी के जेई राम आशीष यादव ने कहा कि रारी-चंदापुर मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। जैसे ही बजट मिलता है, सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।

रारी-चंदापुर मार्ग पर बने गड्ढे। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें