अमौली। कर्ज से परेशान किसान ने बुधवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के बगहा डेरा मजरे मवई निवासी रामबहादुर (52) ने मई माह में कर्ज लेकर पुत्री की शादी की थी। परिजनों ने बताया कि फसल बर्बाद होने से कर्ज की रकम की भरपाई नहीं कर सके थे। कर्जदार रुपये मांगते थे। वे बुधवार सुबह घर से निकले थे।
जंगल में बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदे से आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)