फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः फाल्ट से 40 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। क्षेत्र के बबई और डिघरुवा पावर हाउस में रविवार रात 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से इलाके में 40 गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में पानी और रोशनी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अमौली क्षेत्र के डिघरुवा (देवरी) उपकेंद्र में रविवार रात आठ बजे से बिजली गुल हो गई। लाइनमैन घंटों फाल्ट खोजते रहे, बाद में दोपहर को फाल्ट पकड़ में आया। इसके बाद मरम्मत कर फाल्ट सही किया गया। इससे दोपहर दो बजे 18 घंटे बीतने के बाद ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिल सकी।
इस दौरान लोगों को पेयजल के लिए दूरदराज में लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीण राजेश मिश्रा, अरविंद सविता का कहना था कि शनिवार रात दो बार ट्रिपिंग हुई, उसके बाद से बिजली चली गई। अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई थी। लाइनमैन लगाकर फाल्ट सही कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में बबई उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। रात भर क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल रही। रविवार को विद्युत कर्मी फाल्ट सही करने के लिए निकले। मिर्जापुर गांव के पास मेन लाइन में नीम का पेड़ गिरा मिला। उसे लाइनमैनों से हटाकर फाल्ट सही किया। तब आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें