फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः दो साल से बंद इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना काल से बंद इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार से शुरू हो गई है। ट्रेन सुबह कानपुर से चित्रकूट तक गई। इसमें फतेहपुर स्टेशन से 40 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस दो साल से बंद चल रही थी। अब रेलवे ने कानपुर से फतेहपुर, प्रयागराज और चित्रकूट तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए इंटरसिटी की सुविधा शुरू कर दी है। जिले के बिंदकी रोड, फतेहपुर और खागा स्टेशन पर इंटरसिटी रुकती है।
सुबह 7.18 बजे ट्रेन फतेहपुर स्टेशन से चित्रकूट के लिए रवाना होगी। शाम को 8.10 बजे फतेहपुर स्टेशन पर आकर कानपुर जाएगी। सीएमआई ललित कुमार ने बताया कि प्रयागराज के लिए 40 यात्रियों ने फतेहपुर स्टेशन से टिकट खरीदे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें