फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : आठ पशु चिकित्सकों को नोटिस, स्पष्टीकरण न देने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
पशुपालन की योजनाओं की समीक्षा करते सीडीओ सत्य प्रकाश। (संवाद) - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, पशुधन बीमा और गोशालाओं की समीक्षा बैठक हुई। टीकाकरण व योजनाओं में प्रगति रिपोर्ट की फीडिंग न करने वाले आठ पशु चिकित्सकों को नोटिस दिया गया। स्पष्टीकरण न मिलने पर सीडीओ सत्यप्रकाश ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में भेजा जाए। इसके लिए भिटौरा ब्लाक के तारापुर, बहुआ ब्लाक के साखा ग्राम पंचायत की नवनिर्मित गोशाला में क्षमता के अनुसार अन्ना मवेशियों को रखा जाए। उनके भरण पोषण की व्यवस्था के लिए पत्राचार करें, ताकि बजट की उपलब्धता हो सके। गोशाला की दुधारू गाये लोगों को दी जाए। मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए गलाघोंटू, ब्रूसेला वैक्सीन का टीका समय पर पूरा कराकर फीडिंग कराएं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिशंकर वर्मा ने बताया कि समीक्षा बैठक में आठ पशु चिकित्सकों की टीकाकरण और फीडिंग की प्रगति बेहद खराब मिली। इस पर उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, पीडी एमपी चौबे, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें