हुसैनगंज। हरियाली दिवस पर 39 लाख पौधे रोपने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। विभागों की एक-एक करके पोल खुल रही है। भिटौरा ब्लाक के आलमपुर नरही ग्राम पंचायत के मजरे कैडेपुर गांव में रोपण के लिए दिए गए पौधेेेे लगने से पहले ही सूख गए।
वन विभाग ने ने कैडेपुर गांव में गंगा किनारे के 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। छह जुलाई को सदर विधायक विक्रम सिंह ने पौधरोपण करके इसकी शुरूआत की थी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक हजार पौधे रोपित किए गए और उसके बाद से पौधे लगाने का काम बंद हो गया। देखरेख के अभाव में पौधे सूख गए।