फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बैलेट पेपर पर डाल दिए गए 200 वोट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। मतदान कार्मिकों की लापरवाही का आलम यह रहा कि मलवां विकास खंड के जनता गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर गलत बैलेट पेपर से करीब 200 वोट डाल दिए गए।
विज्ञापन

दो घंटे मतदान होने के बाद कुछ प्रत्याशियों को पता चला कि उनका नाम बैलेट पेपर पर है ही नहीं। यह देख उन्होंने हंगामा कर मतदान बंद कराया। अपर एसडीएम व सीओ सूचना पर पहुंचे और दो घंटे बाद सही बैलेट पेपर मंगाकर मतदान शुरू कराया।
विकास खंड मलवां के जनता गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। इसमें एक बूथ पर जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 जाफराबाद और वार्ड नंबर 14 मौहार के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन

करीब नौ बजे वार्ड नंबर 12 जाफराबाद के प्रत्याशी शिव गोविंद, शिवशंकर, सज्जन और सर्वेश पटेल ने गलत बैलेट पेपर पर वोटिंग शुरू कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जांच की गई तो पता चला कि बैलेट पेपर तो डीडीसी सदस्य पद के ही है लेकिन इन चारों प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह उस पर नहीं थे। कुल 20 की जगह 16 चुनाव चिन्ह ही बैलेट पर अंकित थे।
ऐसे में सुबह करीब साढ़े नौ बजे से वोटिंग बंद कर दी गई और अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर अपर एसडीएम आशीष कुमार व सीओ योगेंद्र सिंह मलिक मौके पर पहुंचे और जांच की तो शिकायत सही थी।
इस दौरान करीब 200 वोट भी गलत बैलेट पेपर से डाल दिए गए थे। अफसरों ने सही बैलेट पेपर मंगाए और करीब दो घंटे बाद मतदान शुरू कराया। प्रत्याशियों ने 200 लोगों की वोटिंग फिर से कराने की बात कही तो अधिकारियों ने मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। प्रत्याशियों ने कहा कि कर्मचारियों की गलती से यह गड़बड़ हुई है और वह इस प्रकरण को लेकर कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें