फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जोन व 199 सेक्टरों में बांट करके चुनाव का बनाया सुरक्षा घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायत चुुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले को 31 जोन और 199 सेंटरों में बांटकर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बूथ से सड़क तक खाकी का पहरा रहे, इसके लिए एसपी सतपाल अंतिल ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। हर कदम पर निगरानी हो और हर बूथ पर चौकसी रहे, इसके लिए कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और जिले की पुुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर पहला सुरक्षा घेरा बूथ पर बनाया गया, जिसमें हर संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों का कवर करके यहां पर सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया है। सुरक्षा का दूसरा घेरा क्लस्टर मोबाइल की टीमों का है।
जो अपने क्लस्टर क्षेत्र के किसी भी बूथ पर बवाल होने की दशा में 12 मिनट के अंदर पहुंचेंगी। तीसरा सुरक्षा घेरा सड़क पर भ्रमणशील रहेगा। एसपी के अनुसार, चुनाव में तीन कंपनी पीएसी बल लगाया गया, जो सिर्फ अति संवेदनशील प्लस बूथों पर रहेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले में पांच सुपरजोन बनाए गए हैं, जिनमें सीनियर पीसीएस और पीपीएस अफसरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें