फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सुनसान सड़कें, कहीं वाहनों का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लागू वीकेंड कर्फ्यू का पहला दिन, पंचायत चुनाव की तैयारियों के कारण प्रभावी नजर नहीं आया। पुलिस और प्रशासन के चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने की वजह से लॉकडाउन की पाबंदी का खासा असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

शनिवार को कहीं सड़कों पर सन्नाटा दिखा तो कहीं वाहनों की बराबर आवाजाही लगी रही। हालातों पर गौर करें तो केवल बाजारों की बंदी नजर आई। आमजन का आवागमन जारी रहा।
दूध का डिब्बा टांग निकाला घूमने का जुगाड़
लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस और प्रशासन कम ही सड़क पर दिखाई दिया। घर से निकलने के लिए अलग-अलग जुगाड़ किए गए। कोई दूध का डिब्बा लेकर घर से निकला तो कोई दवा की पर्ची जेब में डाल कर। सुबह कुछ देर के लिए पटेल नगर चौराहे पर मौजूद पुलिस ने बाइक सवारों के साथ रोक-टोक की। तब जाकर दोपहर में सड़क पर सन्नाटा दिखा। हालांकि शाम होते ही लोग फिर से सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन

बस स्टाप और रेलवे स्टेशन पर होता रहा आवागमन
वीकेंड कर्फ्यू लगा होने के बावजूद आवाजाही के ठिकानों पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए। ज्वालागंज स्थित बस स्टॉप में लोग बसों का इंतजार करते देखे गए। बस का इंतजार कई घंटे करने के बाद खागा कस्बे का एक प्रवासी दल टेंपो बुक करके गया। रेलवे स्टेशन के कामन हाल में कई यात्रियों को सीट पर सोते देखा गया। यहीं पर स्वास्थ्य विभाग की हेल्प डेस्क चल रही थी। जहां पर ट्रेन से उतर कर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें