फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि किसान अपने से करा लें गेहूं की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर क्रय केंद्र का एसडीएम प्रमोद झा ने निरीक्षण किया। यहां पर डंप गेहूं और मौसम विभाग से बारिश की चेतावनी को लेकर एसडीएम ने किसानों को खुद से गेहूं की तौल कराने के आदेश दिए। कहा कि जिन किसानों का गेहूं डंप है, वह अपने से लेबर, कांटा की व्यवस्था करें। बोरियां खरीद केंद्र से दी जाएंगी। गेहूं की तौल करके एक तरफ लगवा दें।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद झा ने असोथर के हाटशाखा व यूपीएसएस खरीद केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। क्रय केंद्र में डंप गेहूं को देखकर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि 27 मई से मौसम विभाग ने आंधी व बारिश होने की चेतावनी दी है। बारिश में अगर गेहूं भीग गया तो किसानों को काफी नुकसान हो जाएगा। जो किसान कांटा, लेबर की व्यवस्था कर सकते हैं, वह गेहूं की तौल करा लें।
गेहूं भरने के लिए बोरियां खरीद केंद्र से दी जाएंगी। यूपीएसएस क्रय केंद्र के प्रभारी को चेतावनी दी कि गेहूं खरीद में तेजी लाएं। किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौसम विभाग के अलर्ट के हिसाब से बुधवार तक क्रय केंद्र में डंप गेहूं की तौल करा ली जाए। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव, केंद्र प्रभारी मुदस्सर मौजूद रहे।
विज्ञापन

1500 क्विंटल की हुई तौल
मौसम विभाग से बारिश की चेतावनी के बाद कस्बा के खरीद केंद्र में बुधवार को तौल शुरू हुई। 12 कांटे लगाकर गेहूं की तौल कराई गई। इसमें तीन सरकारी कांटा और नौ कांटा व उनके मजदूरों की व्यवस्था किसानों ने की। केंद्र प्रभारी मुदस्सर के अनुसार, मंगलवार को 1500 क्विंटल गेहूं की तौल हो चुकी है। बुधवार तक क्रय केंद्र के सभी गेहूं की तौल करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें