फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आने-जाने का समय बताएगा उर्जा मित्र एप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उपभोक्ता अब ऊर्जा मित्र एप की मदद से बिजली के आने व जाने का समय जान सकेंगे। बिजली बिल एक बार खो जाने पर वह इस एप से दूसरा बिल भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

बिजली कटौती संबंधी जानकारी लेने के लिए अभी तक बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों से संपर्क करना पड़ता था। इससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। लाइनमैन से लेकर जेई और एसडीओ तक जब फोन नहीं उठाते थे।
अब बिजली स्टेशन पर फाल्ट होने पर ऊर्जा मित्र एप से बिजली के जाने की सूचना तत्काल मिल जाएगी। कौन सा फीडर कितनी देर तक बंद रहेगा और कितनी देर के बाद बिजली आपूर्ति होगी, पूरा ब्योरा उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी। अधिकारी या लाइनमैनों को फोन नहीं करना पड़ेगा। इस सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को अपना नंबर बिजली विभाग के रिकार्ड में दर्ज कराना होगा। इस एप में कटौती की सूचना जेई और स्टाफ हर आधे घंटे पर अपडेट करते रहेंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा मित्र एप का ऐसे करें इस्तेमाल
उर्जा मित्र एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद विभाग में दर्ज मोबाइल नंबर उसमें रजिस्टर्ड करना होगा। पंजीकृत होने पर राज्य का नाम, जिले का नाम, पावर फीडर, वितरण ट्रांसफार्मर, स्थान और अपने बिजली बिल की खाता संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर एप काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें