मृतक युवक के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत बताया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
चूरामन खेड़ा गांव निवासी जय सिंह यादव (40) ने रविवार की शाम को पारिवारिक कलह से परेशान होकर जहर खा लिया। कुछ देर बाद जैसे ही जयसिंह की तबीयत खराब हुई तो घरवालों को जानकारी हुई। उसे लेकर तुरंत सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन बिलख पड़े। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।