फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमोदक, प्रस्तावक के साथ नामांकन में जा सकेंगे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव कराने की तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार को सभी 13 ब्लाकों में नामांकन होगा और नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। नामांकन कक्ष तक सिर्फ प्रत्याशी, अनुमोदक, प्रस्तावक ही जा सकेंगे। भीड़ 100 मीटर पहले रोकने के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा। जिला पंचायत की तरह ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भी ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। नामांकन कक्ष के अंदर की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सतपाल अंतिल ने बुधवार को आरओ, एआरओ के साथ बैठक की। ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव पूरी इमानदारी से संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा ब्लाक प्रमुख पद के लिए गुप्त मतदान कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिन अधिकारियों को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का पालन करें। डीएम ने कहा कि समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए। नामांकन कक्ष तक प्रत्याशी कोई की संदिग्ध सामग्री या मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

चुनाव की हर प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रहेगी। बैठक में सभी ब्लाकों के आरओ, एआरओ के अलावा मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, डीएसओ अंजनी सिंह, कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, मुदित श्रीवास्तव, केएस मिश्र मौजूद रहे।
ब्लाक प्रमुख चुनाव के कार्यक्रम
नामांकन और जांच- आठ जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन, इसके बाद पर्चों की जांच होगी।
पर्चा वापसी- नौ जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकते हैं।
मतदान एवं मतगणना- शनिवार 10 जुलाई को मतदान 11 से तीन बजे तक होंगे। इसके बाद मतगणना होगी।
वरीयता के आधार पर होगा मतदान
निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि मतदान वरीयता के आधार पर होगा। मतदाता को अपने मनचाहे प्रत्याशी के सामने एक, दो या तीन वरीयता की गिनती लिखनी होगी। अगर कोई मतदाता शिक्षित नहीं है, तो वह रिटर्निग आफीसर से सहायक की मांग कर सकता है।
30 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र
जिले के सभी 13 ब्लाकों में दूसरे दिन बुधवार को भी ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने खरीदे। पहले दिन 14 और दूसरे दिन 16 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। 13 ब्लाक में 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। गुरुवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।
भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी
क्रासर
संवाद न्यूज एजेंसी
जिला पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने जिले के सभी 13 ब्लाकों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन सपा ने इस बार प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किए हैं। पार्टी सभी ब्लाकों से चुनाव लड़ाने का दावा कर रही है। भाजपा की सूची में अमौली और देवमई ब्लाक से अपना दल के प्रत्याशी को ब्लाक प्रमुख का उम्मीदवार बनाया है। शेष 11 ब्लाकों में भाजपा अपने प्रत्याशियों को उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें